अभिनेता अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन पर बुधवार को उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, "भगवान आपको ढेर सारी खुशियां व अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें...हैप्पी बर्थडे।" ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 2007 में मुंबई में बच्चन परिवार के निवास 'प्रतीक्षा' में हुई थी।