पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कोलकाता पुलिस ने नए मामले में समन जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 20-नवंबर को गिरिश पार्क थाने में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक ने पुलिस अधिकारियों को धमकी देने की वाली टिप्पणियां की थीं।