अभिषेक शर्मा ने दिवाली पर परिवार के साथ 'बोलो ता रा रा' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दिवाली के मौके पर अमृतसर स्थित अपने घर पर परिवार के साथ डांस करते नज़र आए। उन्होंने दलेर मेहंदी के हिट गाने 'बोलो ता रा रा' पर डांस किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। यह वीडियो उनकी बहन कोमल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बोलो ता रा रा।"

Load More