अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने नाती अगस्त्या की बचपन और अब की तस्वीर
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने X पर अपने नाती अगस्त्या की बचपन और अभी की तस्वीर शेयर की है जिसमें अभिषेक बच्चन भी नज़र आ रहे हैं। अमिताभ ने लिखा, "अगस्त्या, मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा❤️❤️।" इससे पहले अभिषेक ने भांजे अगस्त्या के बॉलीवुड डेब्यू के लिए कहा था, "मैं तुम्हारा हाथ थामने के लिए खड़ा मिलूंगा।"