अभिनेता अरशद वारसी ने पत्नी मारिया के साथ 25 साल बाद रजिस्टर कराई शादी
अभिनेता अरशद वारसी ने अपनी पत्नी मारिया गोरेटी के साथ 25 साल बाद शादी को रजिस्टर कराया है। अरशद ने 'ईटाइम्स' से कहा, "हमने ऐसा कानून की खातिर किया। वरना, मुझे लगता है कि अगर आप एक-दूसरे के प्रति प्रतिबद्ध हैं तो बस इतना काफी है।" इस साल 14 फरवरी को दोनों की शादी की 25वीं सालगिरह है।