अभिनेता गुरमीत चौधरी नैशनल स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने 'X' पर नैशनल स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नैशनल स्प्रिंटिंग प्रतियोगिता के लिए मेरा चयन हुआ है। मुझे शुभकामनाएं दें! जय हिंद।" गौरतलब है, गुरमीत वेब सीरीज़ 'कमांडर करण सक्सेना' में नज़र आएंगे।