अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने -7°C तापमान में शर्टलेस होकर चलने का वीडियो किया शेयर
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह -7°C तापमान में शर्टलेस होकर चलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर यूके में बनाया गया है जहां ऐक्टर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक फैन ने टाइगर के वीडियो पर कमेंट किया, "हीरो, आप बहुत फिट हो।"