अभिनेता दर्शन और उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर रेणुकास्वामी नामक शख्स की हत्या के बाद शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 'टाइम्स नाउ' के मुताबिक, यह वीडियो उस समय का है जब शव को ठिकाने लगाया जा रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, रेणुकास्वामी को रस्सी से बांधकर पीटा गया था।