दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने बूस्टर डोज़ लगवाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है और लिखा, "दोस्तों, विनम्र निवेदन है कि बूस्टर डोज़ ज़रूर लें।" वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, "बूस्टर ले रहा हूं, सबको लेना चाहिए, डोज़ लगवाते समय कुछ दर्द भी नहीं हुआ।" वीडियो में धर्मेंद्र नर्स को कह रहे हैं, "शुक्रिया, जीती रहो।"