अभिनेता प्रतीक गांधी शूटिंग के दौरान हुए चोटिल, उंगली में लगे टांके

अभिनेता प्रतीक गांधी आगामी सीरीज़ 'गांधी' की शूटिंग के दौरान बुधवार को चोटिल हो गए। वेब सीरीज़ 'स्कैम 1992' फेम प्रतीक ने कहा, "एक सीन के रिहर्सल के दौरान एक सेरैमिक पॉट मुझ पर गिर गया था। दाहिने हाथ की उंगली में गहरी चोट आई है...टांके लगे हैं।" उन्होंने कहा, "दर्द है...उम्मीद है कि कुछ दिनों में बेहतर महसूस करूंगा।"

Load More