अभिनेता राकेश बापट ने खरीदी ₹80 लाख से अधिक की ऑडी क्यू7, सामने आईं तस्वीरें
अभिनेता व पिछले साल के 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे रनर अप रहे राकेश बापट ने ₹80 लाख से अधिक कीमत की ऑडी क्यू7 खरीदी है। ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में राकेश अपनी नई गाड़ी के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि वह ऐक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं।