अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी व अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। विक्रांत ने कैप्शन में 'कुर्ता फाड़ हल्दी' जबकि शीतल ने 'हमारी हल्दी' लिखा। इससे पहले विक्रांत ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, "सात वर्षों का सफर अब सात जन्मों में बदला।"