अभिनेता विक्रांत मैसी ने शुक्रवार को अभिनेत्री शीतल ठाकुर से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिसमें शीतल लाल लहंगे और विक्रांत सफेद शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में साथ काम करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।