अभिनेता विक्रांत मैसी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री शीतल ठाकुर के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं। ऐक्टर ने लिखा, "सात वर्षों का यह सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" गौरतलब है कि शुक्रवार को विक्रांत और शीतल शादी के बंधन में बंध गए थे।