अभिनेता विजय सेतुपति के फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीर हुई वायरल

अभिनेता विजय सेतुपति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन नज़र आ रहा है। अभिनेता की वायरल हुई इस तस्वीर पर कई फैन्स ने 'प्रेरणा' और 'अविश्वसनीय' जैसे कमेंट्स किए। कई फैन्स ने लिखा कि विजय ने उन 'हेटर्स' को जवाब दे दिया जिन्होंने वज़न को लेकर ऐक्टर को ट्रोल किया था।