अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वॉल्कैनिक मड (मिट्टी के ज्वालामुखी) में नहाते दिख रहे हैं। विद्युत ने कैप्शन में वॉल्कैनिक मड बाथ के फायदे बताते हुए लिखा, "इस मिट्टी में सल्फर, सिलिका, ज़िंक, मैग्नीशियम समेत कई खनिज पाए जाते हैं।" वीडियो में गीली मिट्टी के बीच बुलबुले आते दिख रहे हैं।