बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे संग शादी रचा ली है, जिन्हें वह 8 साल से डेट कर रहे थे। विनीत ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने 29 नवंबर को शादी की थी। विनीत ने रुचिरा संग शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "तुम्हें अपनी ज़िंदगी में पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं।"