अभिनेता शक्ति कपूर ने ली कोविड-19 की बूस्टर डोज़, शेयर किया वीडियो
अभिनेता शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर करके बताया है कि उन्होंने कोविड-19 बूस्टर डोज़ ले ली है। 69-वर्षीय अभिनेता उन कुछ बॉलीवुड कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने बूस्टर डोज़ ली है। इससे पहले ऐक्टर धर्मेंद्र ने बूस्टर डोज़ लेते हुए एक वीडियो शेयर करके लोगों से इसे लेने और मास्क लगाने की अपील की थी।