प्रीति ज़िंटा को फ्लाइट में न पहचान पाने को लेकर अभिनेता संजय खान ने उनसे मांगी माफी

दिग्गज अभिनेता संजय खान ने दुबई की फ्लाइट में अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा को न पहचान पाने को लेकर उनसे ट्विटर पर माफी मांगी है। बकौल संजय, उनकी बेटी सिमोन अरोड़ा ने प्रीति का परिचय उनसे कराया। उन्होंने लिखा, "अगर ज़िंटा ही बोल दिया होता तो मुझे याद आ जाता क्योंकि मैंने आपके खूबसूरत चेहरे वाली आपकी कई फिल्में देखी हैं।"