अभिनेत्री कंगना रनौत ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, कहा- मैं मधुबाला जैसी दिखती थी
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती सफर के समय वह दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला जैसी दिखती थीं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में मधुबाला और अपनी पुरानी तस्वीरों का दो कोलाज शेयर कर कहा, "लोग चाहते हैं कि मैं 'सिनेमा की देवी' कही जाने वालीं मधुबाला की बायोपिक में उनका रोल करूं।"