अभिनेत्री छवि मित्तल को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, शेयर किया नोट

अभिनेत्री छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उन्होंने लिखा, "प्रिय स्तन, यह पोस्ट तुम्हारी प्रशंसा में है...तुमने मेरे दोनों बच्चों का पेट भरा है। आज मेरी बारी है कि जब तुम कैंसर से लड़ रहे हो तब तुम्हारे साथ खड़ी रहूं।" छवि ने लिखा, "सभी स्तन कैंसर सर्वाइवर्स को मेरा प्रोत्साहन है।"