अपना नाम बदलकर 'ये' करने वाले रैपर कान्ये वेस्ट और अभिनेत्री जूलिया फॉक्स ने एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि की है। जूलिया ने इंटरव्यू मैगज़ीन में बताया है कि उनकी 'दूसरी डेट' पर एक रेस्टोरेंट में डिनर के बाद 'ये' ने उनके लिए सरप्राइज़ रखा था। इंटरव्यू मैगज़ीन में उन दोनों की इंटिमेट फोटोशूट की तस्वीरें सामने आई हैं।