inshorts

अभिनेत्री जेन फॉन्डा ने की कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि, कहा- 6 माह से कीमोथेरेपी चल रही है

अभिनेत्री जेन फॉन्डा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें कैंसर है और उन्होंने कीमोथेरेपी लेनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कैंसर के जिस प्रकार से वह ग्रस्त हैं उसका इलाज संभव है और 80% मरीज़ उबर जाते हैं। बकौल जेन, "पिछले 6-महीने से...कीमोथेरेपी चल रही है...जिसे मैं अच्छे से झेल पा रही हूं।"