अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने बिज़नेसमैन अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा, "क्या कभी मुस्कुराना बंद करूंगी? शायद नहीं...ज़िंदगी और मज़ेदार हो गई है...इस सफर के लिए सही इंसान का साथ मिल गया है। ❤️" गौरतलब है, दिव्या का करीब 9 माह पहले अभिनेता वरुण सूद से ब्रेकअप हुआ था।