अभिनेत्री निशा रावल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों का किया खंडन, कहा- मैं डरी हुई हूं

अभिनेता करण मेहरा से अलग रह रहीं उनकी पत्नी-अभिनेत्री निशा रावल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐक्टर द्वारा उन पर लगाए गए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने करण की ओर इशारा करते हुए कहा, "ऐसा करना बंद करो...मुझे अपने...और अपने बच्चे के लिए डर लग रहा है।" बकौल निशा, करण सहानुभूति बटोरना चाहते हैं।