अभिनेत्री मानवी गागरू और स्टैंडअप कॉमेडियन कुमार वरुण की हुई शादी, शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेत्री मानवी गागरू ने गुरुवार को अपने मंगेतर व स्टैंडअप कॉमेडियन कुमार वरुण से शादी कर ली। दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा, "करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में...आज हमने अपना रिश्ता हर मायने में औपचारिक कर लिया। आपने हम दोनों के सफर में प्यार और समर्थन दिया...अब हमारे एकसाथ के सफर में भी आशीर्वाद दें।"