अभिनेत्री व रीवा के पूर्व राजघराने की सदस्य मोहिना कुमारी ने बेटे को दिया जन्म

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नज़र आ चुकीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने एक बेटे को जन्म दिया है। रीवा के पूर्व राजघराने की सदस्य मोहिना ने अक्टूबर 2019 में नेता व कारोबारी सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना रिऐलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी प्रतिभागी बनकर हिस्सा ले चुकी थीं।