अभिनेत्री शोभना कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट से हुईं संक्रमित

अभिनेत्री व भरतनाट्यम डांसर शोभना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह कोरोना वायरस के ऑमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित हैं व उन्हें इसमें "जोड़ों में दर्द व झनझनाहट" महसूस होती है। शोभना ने आगे बताया कि कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन करने और वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बावजूद वह संक्रमित हो गईं।