अभिनेत्री श्रुति हासन ने किया खुलासा- बॉयफ्रेंड शांतनु से पहले मैंने 'आई लव यू' कहा था
अभिनेत्री श्रुति हासन ने बॉयफ्रेंड शांतनु हज़ारिका के साथ इंस्टाग्राम पर कपल चैलेंज का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें 'पहले आई लव यू किसने कहा' के सवाल पर उन्होंने अपनी ओर इशारा किया। वहीं, 'ज़्यादा पैसे कौन खर्च करता है' के जवाब में भी उन्होंने अपना नाम लिया। श्रुति ने बताया कि शांतनु ने उनमें पहले दिलचस्पी दिखाई थी।