अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने जिम में 80 किलोग्राम वज़न डेडलिफ्ट करने का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया है। स्टोरीज़ पर शेयर किए कुछ वीडियोज़ में समांथा बारबेल पर पहले 75 किलोग्राम, फिर 78 किलोग्राम और फिर 80 किलोग्राम उठाती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ स्टोरीज़ में अपने ट्रेनर जुनैद शेख को भी टैग किया है।