टीवी अभिनेत्री सुरभि तिवारी ने अपने पति प्रवीण सिन्हा, अपनी सास और अपनी जेठानी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। बकौल सुरभि, वह तलाक लेना चाहती हैं लेकिन उनके पति इसके लिए राज़ी नहीं हैं इसलिए वह तलाक के लिए अदालत जाएंगी। पेशे से पायलट और उद्योगपति प्रवीण के साथ सुरभि की 2019 में शादी हुई थी।