inshorts

अभिनेत्री से रेप के मामले में गिरफ्तार हुए मलयाली अभिनेता विजय बाबू, मिल जाएगी ज़मानत

अभिनेत्री से रेप के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को एरणाकुलम थाने (केरल) पहुंचे मलयाली अभिनेता-निर्माता विजय बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विजय पर अप्रैल-2022 में अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अभिनेता को केरल हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दी गई है इसलिए उनके जल्द ही ज़मानत पर रिहा होने की उम्मीद है।