अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की हल्दी समारोह की तस्वीरें आईं सामने
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की हल्दी समारोह की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से 4 दिसंबर को जयपुर स्थित मुंडोता फोर्ट ऐंड पैलेस में शादी करेंगी। इससे पहले हंसिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें सोहेल आइफिल टावर के सामने हंसिका को शादी के लिए प्रपोज़ करते दिख रहे हैं।