अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से की शादी, तस्वीरें आईं सामने
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से रविवार को जयपुर स्थित मुंडोता फोर्ट ऐंड पैलेस में शादी कर ली और दोनों की शादी की तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। दोनों का संगीत समारोह शनिवार और हल्दी समारोह आज (रविवार) हुआ। मोटवानी ने टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से ऐक्टिंग की शुरूआत की थी।