अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने पहली बार शेयर कीं अपनी शादी की तस्वीरें

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर कहा, "अभी और हमेशा के लिए। ❤️" एक तस्वीर में दोनों फेरे लेते दिखे जबकि एक में सोहेल हंसिका को सिंदूर लगाते दिख रहे हैं। हंसिका व सोहेल ने 4 दिसंबर को राजस्थान के मुंडोता फोर्ट ऐंड पैलेस में शादी की थी।