अभिव्यक्ति के नाम पर एससी को नीचा दिखाना गलत: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद पर उप-राष्ट्रपति

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद पर कहा है, "अभिव्यक्ति के नाम पर क्या सुप्रीम कोर्ट को नीचा दिखा सकते हैं? यह दूसरी तरह की राजनीति हो रही है।" गौरतलब है, डॉक्यूमेंट्री पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।