inshorts

अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन व अनुपम खेर ने दी भारत को पाकिस्तान पर जीत की बधाई

अनुपम खेर, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन समेत कई अभिनेताओं ने रविवार को एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। खेर ने हार्दिक पांड्या की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "जीत जाएंगे हम...तू अगर संग है।" कार्तिक ने लिखा, "शानदार खेला।" बॉबी देओल ने लिखा, "बधाई...छक्के के साथ...शानदार अंदाज़ में मैच खत्म किया।"