inshorts

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी की बताई जा रही तस्वीर की गई शेयर, ऐक्टर ने कहा- फर्ज़ी है

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की बताई जा रही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक ट्विटर यूज़र ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "उनकी हंसी और मुस्कान सब बयां कर रही है।" इस पर अभिषेक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यह फोटोशॉप की गई तस्वीर है।" अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2007 में शादी की थी।