अमिताभ को ₹4.5 करोड़ की कार गिफ्ट करना डायरेक्टर को पड़ा था भारी, मां ने मारा था थप्पड़

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' (2007) की शूटिंग पूरी होने के बाद अमिताभ बच्चन को ₹4.5 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम कार तोहफे में दी थी। उन्होंने बताया था, "मेरी मां ने कहा, 'तूने लंबू (अमिताभ) को गाड़ी दे दी? खुद क्यों नहीं लेता गाड़ी'? कार की कीमत बताने पर उन्होंने थप्पड़ मारकर बेवकूफ कहा था।"