अमिताभ बच्चन छोटे ब्रेक के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के सेट पर लौट आए हैं। सोनी TV ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें 84-वर्षीय बच्चन ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए 'केबीसी' के मंच को अपना 'दूसरा घर' बताया। अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबरों के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति-18' की शूटिंग अस्थायी रूप से रोकी गई थी।