अमिताभ बच्चन को कई सेलेब्रिटीज़ ने दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर कई सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें बधाई दी। कियारा आडवाणी ने लिखा, "आप आज भी...हमेशा एक आइकॉन, एक दिग्गज।...सबके लिए प्रेरणा हैं।" अजय देवगन ने लिखा, "आपका जोश आज भी जवान है।" सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, "ऐक्टिंग से प्यार करने की बड़ी वजह...आप भी हैं।"