अमिताभ बच्चन के CA रह चुके प्रेमचंद गोधा अब भारत के सबसे अमीर लोगों में हैं शामिल

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अमिताभ बच्चन के सीए रह चुके प्रेमचंद गोधा $1.7 बिलियन की नेटवर्थ के साथ अब भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं। 1975 में गोधा और बच्चन परिवार ने घाटे वाली कंपनी इप्‍का लैबोरेटरीज़ में निवेश किया था और बाद में गोधा ने इस कंपनी को मुनाफे वाली बना दिया।