'केबीसी' का एक वीडियो वायरल है जिसमें ऐक्टर अमिताभ बच्चन थानों पर बम हमलों से पंजाब को जोड़ने वाला ₹12.5 लाख का सवाल पूछते दिखे। हालांकि, यह वीडियो एआई-जनरेटेड निकला। यह असल में केबीसी-14 का वीडियो था जिसमें चित्रकार अमृता शेरगिल से जुड़ा सवाल था। एक वकील ने अमिताभ और सोनी टीवी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण-माफी की मांग की है।