अमिताभ बच्चन के दामाद ने मुंबई में खरीदा ₹28 करोड़ का लग्ज़री अपार्टमेंट
अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन निखिल नंदा ने मुंबई के जुहू में लगभग ₹28 करोड़ का लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। यह लेनदेन पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर के रूप में उनकी बहन निताशा नंदा ने किया। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ₹28.39 करोड़ में हुई और ₹1.70 करोड़ स्टांप ड्यूटी के तौर पर चुकाए गए।