अमिताभ बच्चन ने 'बी हैप्पी' में अभिषेक के अभिनय को बताया असाधारण; कहा- आप पर गर्व है
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'बी हैप्पी' में अपने बेटे अभिषेक बच्चन के अभिनय को असाधारण बताया है। अमिताभ ने 'X' पर लिखा, "अभिषेक आपके लिए यह कितनी सम्मान की बात है। आप पर गर्व है।" उन्होंने लिखा, "आज 'बी हैप्पी' देखी...कितना असाधारण प्रदर्शन है...लव यू।" 'बी हैप्पी' 14-मार्च को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई।