ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने 1978 में ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे आज तक शाहरुख खान, सलमान खान या कोई और ऐक्टर नहीं तोड़ पाया है। दरअसल, 1978 के अप्रैल-मई में 4 हफ्तों के भीतर अमिताभ की 4 फिल्में रिलीज़ हुई थीं और चारों ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं। अमिताभ की ये 4 फिल्में 'कसमें वादे', 'बेशर्म', 'त्रिशूल' और 'डॉन' हैं।