अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- अब जाने का समय आ गया; फैन्स ने जताई चिंता

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने X पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "अब जाने का समय आ गया।" पोस्ट को लेकर कई फैन्स ने उनकी सेहत और करियर को लेकर चिंता जताई है। कुछ फैन्स ने कयास लगाए कि वह अभिनय से संन्यास ले सकते हैं। फिलहाल, अमिताभ ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं।