अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के बर्थडे पर पुरानी फोटो की शेयर, लिखा- समय जल्दी बीत गया

ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे व ऐक्टर अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक पुरानी ब्लैक ऐंड वाइट फोटो शेयर की है। ये तस्वीर अभिषेक के जन्म के समय (1976) की है जिसमें अमिताभ व नर्स इनक्यूबेटर में रखे गए नवजात अभिषेक को निहार रही हैं। फोटो के साथ अमिताभ ने लिखा, "समय जल्दी बीत गया।"