inshorts

अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों लिखा था 'बच गए', KBC के सेट पर हुआ था दिलचस्प वाकया

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने 'बच गए' पोस्ट का मतलब बताया है। उन्होंने बताया कि केबीसी की शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी। ऐसे में उन्होंने जल्दी से नाड़ा बांधकर काम चलाया और इसी वजह से 'बच गए' लिखा था। इससे पहले उनके पोस्ट को सुरक्षा संबंधी खबरों से जोड़कर देखा जा रहा था।