अमिताभ बच्चन ने बताया हत्या की धमकी के बीच क्यों किया था 'बच गए' पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने 'बच गए' पोस्ट का मतलब बताया है। उन्होंने बताया कि केबीसी की शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी जिसके बाद उन्होंने जल्दी से नाड़ा बांधकर काम चलाया और इसी वजह से 'बच गए' लिखा था। इससे पहले उनके पोस्ट को सुरक्षा संबंधी खबरों से जोड़कर देखा जा रहा था।